पाकिस्तान में जेल से 198 भारतीय मछुआरे रिहा, साढ़े चार साल से थे कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कराची। पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कराची की एक जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने रिहा कर दिया और उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया। 

मछुआरों को बृहस्पतिवार शाम में कराची की मलीर जेल से रिहा किया गया। मलीर जेल अधीक्षक नजीर तुनियो ने बताया कि उन्होंने जेल में बंद भारतीय मछुआरों के पहले जत्थे को रिहा कर दिया है तथा मछुआरों के दो अन्य जत्थों को जून और जुलाई में रिहा किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "हमने जेल में बंद 198 मछुआरों को बृहस्पतिवार को रिहा कर दिया जबकि 200 और 100 मछुआरों को बाद में रिहा किया जाएगा।" तुनियो ने कहा कि मलीर जेल से बृहस्पतिवार को 200 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाना था लेकिन उनमें से दो मछुआरों की बीमारी के कारण मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें:- शाहबाज ने की इमरान के आरोपों की निंदा, बोले- खान द्वारा लगाए गए आरोप उनकी कमजोर मानसिकता को दर्शा रहा

संबंधित समाचार