Ukraine Russia War: यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव में धमाकों की खबर, हवाई हमले की चेतावनी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव क्षेत्र में शनिवार देर रात विस्फोटों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन के मीडिया में यह जानकारी दी गयी। कीव में शनिवार शाम को हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई।

 देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों के अनुसार पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बजाये गये। यूक्रेन की एक समाचार वेबसाइट ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि शनिवार देर रात कीव और खार्किव क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। 

टीएसएन टीवी चैनल ने भी खार्किव में धमाकों की आवाज सुनाई। टेरनोपिल क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि शहर और क्षेत्र में शनिवार शाम विस्फोटों की आवाज सुनी गई। 10 अक्टूबर से (क्रीमिया ब्रिज पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद) रूस द्वारा यूक्रेनी बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें:- America: डेस मोइनेस में तूफान की चेतावनी, डोनाल्ड ट्रम्प ने रद्द की रैली

 

संबंधित समाचार