लखीमपुर-खीरी: दुधवा नेशनल पार्क की सठियाना रेंज में मिला मृत टस्कर हाथी, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
लखीमपुर खीरी/पलिया कलां, अमृत विचार। दुधवा नेशनल पार्क की सठियाना रेंज अंतर्गत एक टस्कर जंगली हाथी का शव आज मिला है। इसकी पुष्टि करते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बी प्रभाकर ने बताया कि दुधवा राष्ट्रीय पार्क की भेलघाट बीट में 2 दिन पूर्व 30- 40 जंगली हाथियों का एक झुंड देखा गया था।
वहीं उक्त जंगली हाथी का शव मिलने की सूचना उपनिदेशक दुधवा नेशनल पार्क डॉक्टर रंगा राजू टी द्वारा उन्हें प्राप्त हुई है। देखने में टस्कर नर हाथी की मौत आपसी संघर्ष से होना प्रतीत होती है । फिलहाल तीन चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजकर उसके शव का अन्त्य परीक्षण कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही टस्कर हाथी की मौत का असली कारण ज्ञात हो सकेगा।
ये भी पढ़ें - लखीमपुर-खीरी: किशोरी की मौत मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की दो के खिलाफ रिपोर्ट
