बरेली: राज्यपाल के आने से पहले पुलिस ने किया डायवर्जन, लगा जाम

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। राज्यपाल को एयरपोर्ट के पास दिशा इंटर कॉलेज से कार्यक्रम में शामिल होने यूनिवर्सिटी आना है। वहीं उनके आने से आधा घंटा पहले ही पुलिस ने डायवर्जन कर दिया। जिस कारण  सौ फुटा चौराहे पर ट्रैफिक जाम कर दिया, इससे हजारों की संख्या में लोग जाम में फंस गए।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। राज्यपाल पर त्रिशूल हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। इसके बाद वहां से दिशा इंटर कॉलेज मुड़िया अहमद नगर के लिए रवाना होंगी। दिशा इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के बाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचेंगी। वहां महिला उद्यमी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। साथ ही शासकीय एवं प्राइवेट कॉलेजों की बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगी।

ये भी पढ़ें- Bareilly: बसपा होने की राह पर सपा... पाया कम गंवाया ज्यादा

संबंधित समाचार