आजमगढ़ : अभिनेत्री आकांशा दुबे को न्याय दिलाने के लिए कचहरी पहुंचा किन्नर समुदाय
आजमगढ़, अमृत विचार। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांशा दुबे मामले में मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। हालाँकि मौत के आरोप में पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अब आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए किन्नर समाज ने अपनी आवाज बुलंद की है।
सोमवार को गुलिस्ता एकता किन्नर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान किन्नर अपने समुदाय के सदस्यों के साथ कचहरी पहुंची। उनके साथ आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे भी मौजूद रहीं। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मिलने और उन्हें प्रार्थना पत्र देने पहुंची किन्नरों ने कहा कि आकांक्षा के साथ गलत हुआ है। अगर इस मामले में जांच नहीं हुई तो किन्नर समुदाय वाराणसी में जाकर प्रदर्शन करेगा।
ये भी पढ़ें - हापुड़ में प्राथमिक विद्यालय की छत का बड़ा हिस्सा गिरा, तीन बच्चे घायल
