बरेली: कोरोना से बचाव को दी जाएगी आईवरमेक्टिन दवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव व इलाज के लिए आईवरमेक्टिन टैबलेट का प्रयोग किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। यह दवा हाइड्रॉक्सीक्लारोक्वीन की जगह इस्तेमाल की जाएगी। जिससे संक्रमित व उसके संपर्क में आए लोग व स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाया जा सके। इसके लिए दवा की खुराक का …

बरेली,अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव व इलाज के लिए आईवरमेक्टिन टैबलेट का प्रयोग किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। यह दवा हाइड्रॉक्सीक्लारोक्वीन की जगह इस्तेमाल की जाएगी। जिससे संक्रमित व उसके संपर्क में आए लोग व स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाया जा सके। इसके लिए दवा की खुराक का निर्धारण भी कर दिया गया है।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक की अध्यक्षता में हुई तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

300 बेड अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि कोरोना संक्रमित रोगी के संपर्क में आए लोगों को संभावित संक्रमण से बचाने के लिए यह दवा दी जा रही है। दवा पहले व सातवें दिन रात्रि भोजन के दो घंटे बाद दी जा रही है। संक्रमित मरीज के इलाज व नियंत्रण में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए पहले, सातवें और 30वें दिन यह दवा दी जा रही है। बिना लक्षणों व हल्के लक्षणों वाले मरीजों को पहले तीन दिन यह दवा दी जा रही है।

इन्हें नहीं दी जाएगी दवा
गर्भवती महिलाओं तथा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं दी जाएगी। साथ ही डॉक्सीसाइक्लीन दवा भी गर्भवती महिलाओं तथा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जाएगी।

“कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आईवरमेक्टिन दवा का आर्डर दिया गया था। दवा आ चुकी है। मरीजों को दवाई निर्धारित समय पर दी जा रही है।” – बागीश वैश्य, सीएमएस, 300 बेड अस्पताल।

संबंधित समाचार