हरदोई: शादी में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवारों की ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना/हरदोई। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवार युवकों की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई, शादी की खुशियां काफूर हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बघौली के ग्राम बिबियापुर के हीरालाल के पुत्र की शादी के लिए बारात ताड़ेहार थाना कासिमपुर को सोमवार को धूमधाम से बरात निकली थी। 

हीरालाल के रिश्तेदार दो युवक एक मोटरसाइकिल से निकले इसी दौरान रात में पाल्हारानी व पिटरिया गांव के मध्य तेज गति व अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रात में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना व सण्डीला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक को हरदोई व संडीला वाले घायल को लखनऊ रिफर कर दिया गया। 

इलाज के दौरान मनीष पुत्र रामसेवक निवासी अमीरपुर गंभीरपुर थाना बांगरमऊ जिला उन्नाव उम्र 17 वर्ष की हरदोई के जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। अनूप पुत्र मायाराम उम्र 21 वर्ष निवासी पल्लेपार थाना कासिमपुर की लखनऊ में मृत्यु हो गई।

इस सड़क दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां काफूर हो गई। इन हादसों से परिवार वालों को जीवन भर दंश झेलना पड़ेगा। लापरवाही से दो युवकों की जिंदगी चली गई। परिवार वालों को जीवन भर के लिए दर्द दे दिया है।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर में सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, सात लाख नकदी और जेवरात लूटकर हुए फरार

संबंधित समाचार