बरेली: तालाब किनारे किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तालाब किनारे किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। हालांकि, परिजनों ने रंजीश से इनकार किया है।

थाना आंवला के गांव दिगोही निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का 14 वर्षीय बेटा सोनू सोमवार की रात मोबाइल पर बात करता हुआ घर से बाहर चला गया। इसके बाद वापस नहीं आया। रातभर परिजन उसे खोजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लगा। मंगलवार की सुबह उसकी मां और मौसी तालाब किनारे गई तो बेटे का लहूलुहान शव देख चीख पड़ीं।

जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आसपास गहनता से जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार से जानकारी की। परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। बताया गया है कि तालाब के पास घुमंतू बंजारों ने डेरा लगा रखा है। पुलिस उन लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी कर रही है। उनकी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मुकदमा वापस न लेने पर भाजपा नेता ने युवक को पीटा, पीड़ित ने की एसएसपी से शिकायत

संबंधित समाचार