सुलतानपुर: वेतन भुगतान न होने पर स्वास्थ कर्मियों का फूटा गुस्सा, दो घंटे कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
सुलतानपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल जब से मेडिकल कालेज हो गया तबसे स्वास्थकर्मी को वेतन नहीं मिल रहा, जिससे स्वास्थ कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। इससे नाराज स्वास्थकर्मियों ने मंगलवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार कर ब्लड बैंक के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी हुई।
मंगलवार को राज्य कर्मचारी कल्याण समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वधान में स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन ब्लड बैंक के पास प्रदर्शन किया। दो माह से वेतन भुगतान न होने कारण स्वास्थकर्मियों ने सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने चिकित्सालय प्रांगण में एक सभा कर रणनीति बनाई।
कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल ने कहा कि माह मार्च से वेतन न मिलने से कर्मचारियों में काफी निराशा व्याप्त है। कल्याण समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर केके तिवारी ने कहा की जब तक सभी कर्मचारियों साथियों का वेतन भुगतान नहीं करवा देते तब तक आंदोलन को समाप्त नहीं करेंगे।
वरिष्ठ फार्मासिस्ट मंत्री लक्ष्मण स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरुष के सीएमएस द्वारा मार्च माह का वेतन भुगतान किया गया जबकि महिला अस्पताल के सीएमएस की शिथिलता की वजह से मार्च माह का भी वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया की पुरुष अस्पताल में डॉक्टर को लेकर करीब 152 कर्मचारी है इसके अलावा संविदा व सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारी है।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ फार्मासिस्ट मंत्री लक्ष्मण श्रीवास्तव, नर्सेज संघ की मंत्री रेनू मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, नेत्र परीक्षण अधिकारी जय भीम, चीफ फार्मासिस्ट आरबी सिंह, होम्योपैथिक के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के मंत्री राम रतन, शिव प्रसाद पांडे, चंद्रिका प्रसाद, विजय चौधरी, रुमाली सिस्टर, फार्मासिस्ट एस के बरनवाल, बी के बरनवाल, विजय गौतम, परीक्षित उपाध्याय, विनय जायसवाल, अजीत सिंह, बिमलेश मिश्रा सहित दर्जनों स्वास्थ कर्मी मौजूद रहे। इस संबंध में प्राचार्य डॉक्टर सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कर्मचारियों के वेतन के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई है जल्द ही सभी कर्मचारियों का वेतन मिल जाएगा।
दो घण्टे मरीज को हुई परेशानी
सुबह आठ से दस बजे तक मरीजों को काफी परेशानी हुई।सभी स्वास्थ कर्मी दो घंटे कार्य बहिष्कार पर थे तो मरीजों को इस दौरान इधर उधर भटकना पड़ा।कुड़वार छेत्र के रामजियावान ने बताया की उनके भाई को कुत्ते ने काट लिया था वो एंटी रेबीज लगवाने आए थे वो दो घंटे से परेशान है।इसी तरह कई मरीजों ने अपनी परेशानी बायां की।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: जमीन घोटाले के आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में मौत, दरोगा समेत तीन सस्पेंड
