Kanpur News: एयरपोर्ट टर्मिनल का वर्चुअल उद्धाटन कर सकते मोदी, 26 मई को CM योगी आदित्यनाथ का शहर आगमन संभव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में एयरपोर्ट टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते है।

कानपुर में एयरपोर्ट टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते है। वहीं, 26 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ का शहर आगमन संभव हो गया।

कानपुर, [महेश शर्मा]। एयरपोर्ट टर्मिनल का 26 मई को लोकार्पण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी के आने की संभावना है। सांसद सत्यदेव पचौरी  ने कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में डटे हैं। हालांकि अब तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर इसे लगभग पक्का माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आना तय है। योगी ने मेयर चुनाव में सभा के दौरान मई में एयरपोर्ट टर्मिनल उद्धाटन मई में किये जाने की बात कही थी।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी आने की संभावना है। पचौरी ने उनसे संपर्क किया है। दूसरी तरफ प्रयास जारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करें। इसके लिए पीएमओ से तारीख मांगी जा रही है। चकेरी एयरपोर्ट टर्मिनल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

सांसद सत्यदेव पचौरी ने बताया कि 26 मई को टर्मिनल के लोकार्पण कार्यक्रम की उन्हें अधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही कानपुर आएंगे। भले ही तारीख बढ़ानी पड़ जाए। नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया तो आएंगे ही उनके मंत्रालय का मामला है। पचौरी ने बताया कि मंगलवार को वह स्वयं इस बाबत लखनऊ और दिल्ली में बात करके लोकार्परण की तारीखों पर फाइनल बातचीत करेंगे। वर्चुअल उद्घाटन करेंगे या आएंगे यह प्रधानमंत्री पर निर्भर है। वह पीएम को आमंत्रित करने के लिए अनुरोध जरूर करेंगे।

बताया गया है कि पहले चरण में बंद हो चुकी फ्लाइट को शुरू किया जाएगा। फिर यात्रियों की संख्या के हिसाब पुणे, मुंबई, अमृतसर, दिल्ली हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर की शुरू की जा सकती है। नया टर्मिनल 6250 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में है। कोहरा होने पर भी लैंडिंग करायी जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के सर्वे के अनुसार यह दस जिलों की आबादी की पहुंच वाला एयरपोर्ट टर्मिनल होगा।

संबंधित समाचार