बुलंदशहर: बुजुर्ग महिला का शव मिला, लूट के बाद हत्या की आशंका
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव एक घेर से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय भाषा में घेर गाय-भैंसों को रखने वाले स्थान को कहते हैं। पुलिस के अनुसार महिला के पाज़ेब, मोबाइल फोन और कुंडल गायब हैं जिसके कारण लूट के बाद उनकी हत्या किए जाने की आशंका है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि नरसेना थाना क्षेत्र के बुकलाना गांव में ओमवती (80) नाम की महिला का शव मिला है। महिला के पति की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें -हापुड़ में सिरफिरे युवक ने युवती के सिर में मारी गोली, खुद गले में फंदा डाल किया Suicide
