Unnao News : बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा था पति, अचानक पुलिस लेकर गेस्ट हाउस पहुंची पत्नी, फिर हुआ ये सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में बिना तलाक दूसरी शादी करने की सूचना पर पुलिस लेकर गेस्ट हाउस पहुंची पत्नी।

उन्नाव में बिना तलाक दूसरी शादी करने की सूचना पर पुलिस लेकर गेस्ट हाउस पहुंची पत्नी। वहीं, पत्नी ने जमकर हंगामा किया। महिला की तहरीर पर पुलिस आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईबीपी चौराहे के पास स्थिति एक गेस्ट हाउस में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला पुलिस के साथ शादी रुकवाने पहुंच गयी और हंगामा शुरू कर दिया। उसका आरोप था कि वह दुल्हे की पहली पत्नी है और उसे बताए बगैर उसका शौहर दूसरी शादी कर रहा है। काफी देर तक चले हंगामें में कोई निष्कर्ष निकलता न देख पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई। जहां महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों समेत आठ लोगों पर दहेज प्रथा, दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलगंज निवासी सवा बनो दही थानाक्षेत्र के आवास विकास कालोनी ए ब्लाक में रहती है। बीती रात वह सदर कोतवाली पुलिस को लेकर शहर के आईबीपी चौराहा स्थित एक गेस्टहाउस पहुंची और शादी रुकवाने की मांग की। उसका कहना था कि दूल्हा उसका पति है और उससे तलाक का मुकदमा अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची जहां उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सबा बानों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निवाह इमरान अहमत से 14 अक्टूबर 2021 को हुआ था। शादी के बाद से पति, सास हमीदा, ननद साहिन, ससुर अनवार दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। उस पर दहेज में डेढ लाख नगद और कार लाने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर तलाक देने की बात कही।

पति ने तीन तलाक देकर उसे ससुराल से भगा दिया। दही थाने में सुलह होने के बाद भी ससुराल पक्ष उसे लेने नहीं आया। इस पर उसके पति ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा डाल दिया जो अभी विचाराधीन है। इसी बीच शहर के जेल चौकी क्षेत्र निवासी मौनिस सिद्दिकी, नसीम हाजी व अकरम ने ससुरालियों से सांठगांठ कर इमरान की मंगलवार को मैविस से दूसरी शादी करा दी।

इसकी जानकारी होने पर वह दही पुलिस के साथ सीओ सिटी के पास गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने लड़की पक्ष के लोगों से मुलाकात कर उन्हें भी जानकारी दी लेकिन उन्होंने भी नहीं सुनी। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि पहली पत्नी से तलाक न होने के बावजूद दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर ससुरालियों व दूसरी शादी कराने वाले आठ लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिबंध अधिनियम 1961, दहेज उत्पीड़न व नियम विरुद्ध दूसरी शादी करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

संबंधित समाचार