प्रयागराज: एक ही थाने में तैनात दारोगा और थाना प्रभारी में रार, दोनों ने लगाए एक दूसरे पर आरोप
प्रयागराज, अमृत विचार। यहां एक ही थाने में पदस्थ दरोगा और इंस्पेक्टर के बीच ऐसी खींचातानी हुई है कि दरोगा अपने ही प्रभारी की पोल खोल रहे है। इतना ही नही भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव से शिकायत भी कर दी है। फ़िलहाल इस मामले में थाना प्रभारी ने साफ खंडन किया है।
बता दें कि थाना घूरपुर में तैनात हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रताप सिंह कुछ समय पहले ही प्रमोट होकर एसआई बने है। उसी थाने में उनके प्रभारी अश्वनी कुमार और एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह के बीच किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है। दारोगा ने अपने थाना प्रभारी के खिलाफ अवैध वसूली और भ्र्ष्टाचार को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने थाना प्रभारी के खिलाफ प्रमुख सचिव, जिला मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। दारोगा ने अपने प्रार्थना पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि थाना प्रभारी और एक सिपाही वशिष्ठ यादव मिलकर अवैध खनन करा रहे है। ट्रकों से वसूली करा रहे है। वही दरोगा द्वारा लगाये गए आरोपों का खंडन करते हुए थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाया गया है। जो आरोप लगाया गया है पूरी तरह से गलत है। जांच कराई जाए, और प्रमाणित किया जाए।
ये भी पढ़ें - NIA Raid : भाजपा नेता के यहां पहुंची एनआईए की टीम, दो घंटे तक की पूछताछ
