NIA Raid : भाजपा नेता के यहां पहुंची एनआईए की टीम, दो घंटे तक की पूछताछ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में चली एनआईए की छापेमारी के क्रम में एक टीम दोपहर भारतीय जनता पार्टी नेता विकास सिंह के देवगढ़ स्थित उनके आवास पहुंची। एनआईए की टीम यहां करीब दो घंटे तक छानबीन करती रही। इस दौरान वहां किसी को भी नहीं आने दिया गया। 
  
थाना महाराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगढ़ निवासी भाजपा नेता विकास सिंह के आवास एनआईए की टीम दल बल के साथ लगभग 11.45 पर पहुंची और लगभग दो बजे तक उनके आवास पर पूछताछ करती रही,  किससे और क्या पूछताछ हुई इसका ब्यौरा अभी नहीं मिल सका है। पूछताछ के लिए उनके आवास तक किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था। बता दें कि भाजपा नेता विकास सिंह की मां का स्वर्गवास 16 मई को हो गया। क्रिया कर्म को संपन्न कराने के लिए बुधवार को वह सुबह तक अपने पैतृक घर पर ही मौजूद थे। एनआईए टीम के आने की पुष्टि महराजगंज थाना प्रभारी अनुपम मिश्र ने की है। हालांकि वह पूछताछ से जुड़े बिंदुओं को लेकर कोई ब्यौरा नहीं दे सके। 

इस संबंध में भाजपा नेता विकास सिंह से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। एनआईए टीम जब तक गांव में मौजूद रही गांव के लोग सकते में दिखे। पूछताछ के दौरान भाजपा नेता के आवास के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे।

ये भी पढ़ें - बहराइच : सीओ और वकीलों के बीच नहीं हुआ समझौता, कल से कलम बंद हड़ताल शुरू

संबंधित समाचार