मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन पर गार्डर गिरने से मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन पर पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के दौरान एक मजदूर पर अचानक लोहे का गार्डर गिर गया। जिससे मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से रेलवे में हड़कंप मच गया। देर रात तक मृतक मजदूर की पहचान नहीं हो पाई थी।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह व सात की ओर पुराने भवन को ध्वस्त किया जा रहा है। बुधवार को ध्वस्तीकरण करते समय भवन के लिंटर से लोहे का गार्डर एक मजदूर के सिर पर गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि साथी मजदूर और ठेकेदार के मुंशी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ईसीजी रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार सुबह सवा नौ बजे की है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। 

जीआरपी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। जीआरपी ने अन्य मजदूरों व ठेकेदार के मुंशी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मंडी से मजदूर को लाया गया था, नाम इत्यादि नहीं पूछा था। ध्वस्तीकरण के समय मजदूरों ने सिर में हेलमेट भी नहीं पहने थे, जोकि रेलवे के नियमों के खिलाफ है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि यदि ठेकेदार की कमी पाई जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद: नामकरण में महिला का हाथ पकड़ने पर विवाद, पथराव

 

 

 

संबंधित समाचार