मुरादाबाद: नामकरण में महिला का हाथ पकड़ने पर विवाद, पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो महिलाएं घायल, सीएचसी में कराया उपचार, नहीं दी गई घटना की तहरीर

मुरादाबाद/ चन्दौसी, अमृत विचार: बदायूं चुंगी पर बच्चे के नामकरण संस्कार में महिला का हाथ पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोपी पक्ष ने अपने घर की छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से दो महिला घायल हो गईं। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया। देर शाम तक घटना की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है। 

कोतवाली क्षेत्र के बदायूं चुंगी निवासी राजपाल की पत्नी ममता ने कुछ दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था। उसका नामकरण संस्कार मंगलवार को था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ममता की बहन बदायूं से आई थी। रात में दावत का कार्यक्रम में चल रहा था। तभी पड़ोसी युवक महिला का हाथ पकड़ कर खींचने लगा। जिसका विरोध राजपाल ने किया, तो युवक दीवार कूद कर अपने मकान में चला गया।

इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद युवक ने अपनी छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। इससे ममता व उसकी बहन घायल हो गई। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल महिलाओं को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद: प्रेम प्रसंग के संदेह  में पिता-पुत्र ने की थी बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

संबंधित समाचार