बरेली: हरूनगला विद्युत उपकेंद्र पर फ्लैश ओवर से हजारों घरों की आपूर्ति बाधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली उपभोक्ताओं को उस वक्त दिक्कत का सामना करना पड़ा जब  हरूनगला विद्युत उप केंद्र में गुरुवार रात करीब 11 बजे फ्लैशओवर हो गया। जिसकी वजह से हरूनगला विद्युत उप केंद्र से पोषित फीडर ग्रीन पार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क, पवन विहार, फाइक एन्क्लेव, आशीष जोयल पार्क, महानगर समेत अन्य क्षेत्रों के हजारों घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 

दिन भर आंधी के कारण बिजली की समस्या झेलने वाले उपभोक्ताओं को रात में फ्लैश ओवर ने परेशान किया तो गर्मी के मारे तेल निकल गया। अधिकारियों को फोन करने शुरू किए उनके फोन नही उठे। करीब एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी तब जाकर चैन की नींद आई।

ये भी पढ़ें- अशोका फोम फैक्ट्री अग्नीकांड: धमाके के समय फैक्ट्री में थे 40 गैस सिलेंडर

 

संबंधित समाचार