मुरादबाद : मुजफ्फरनगर हाईवे पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

सहारनपुर जाते समय हुआ हादसा, एमएलसी-चालक समेत कार में सवार पांच लोगों मामूली चोट लगी

मुरादबाद। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में कार सवार एमएलसी व चालक समेत पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता हाईवे पर एकत्र हो गए। इस के पहले सैनी और उनके सहयोगी दूसरी कार से आगे बढ़ गए। 

प्रदेश उपाध्यक्ष को सहारनपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि रहे। परिजनों के अनुसार सैनी अमरोहा निवासी भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजू, उनके सहयोगी गोपाल संग सहारनपुर में आयोजित पार्टी के भागीरथ जयंती कार्यक्रम के लिए कार से नौ बजे घर से निकले थे। दिन के करीब 12:30 बजे मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहुंचे थे कि उनके आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस दौरान सैनी का कार का चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इनकी गाड़ी आगे वाली कार से टकरा गयी। 

उधर, पीछे आ रही दूसरी कार ने एमएलसी के कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाद हाईवे नई मंडी थाना पुलिस ने पहुंचकर दोनों कारों को चालकों के साथ कब्जे में ले लिया। सहारनपुर  पहुंचने के बाद एमएलसी और उनके सहयोगियों ने निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया। हादसे की सूचना पर प्रदेश उपाध्यक्ष के घर कार्यकर्ता, रिश्तेदारों की भीड़ लगानी शुरू हो गई। परिवार के लोगों ने प्रदेश उपाध्यक्ष से फोन पर बात की। उनके स्वस्थ होने की बात जााने के बाद कार्यकर्ताओं और रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार