पप्पू हत्याकांड: पुलिस से पकड़वाने की धमकी पर की थी गोली मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला
मदनापुर, अमृत विचार। पप्पू सिंह की हत्या के मामले में उसके छोटे भाई ने कहा था कि पुलिस से पकड़वा कर जेल भिजवा देगे, इस बात से आवेश में आकर उसने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। थी। पुलिस आरोपी की निशानदेही से नहर की झाड़ी से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली। पुलिस ने अभियुक्त का चालान करके जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव मकरदंपुर निवासी पप्पू का बेटा नरेश रात में 11 बजे सरकारी नल पर पानी भर रहा था। पप्पू के बड़े भाई महावीर सिंह ने सरकारी नल पर पानी भरने का विरोध किया। इस दौरान विवाद हो गया था और महावीर अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया। उसने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार आरोपी भाई महावीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही से नहर की झाड़ी से लाइसेंसी बंदूक और कारतूस की पेटी बरामद की है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त महावीर ने बताया कि तीन भाई है।वह घर के बाहर खड़ा था और पप्पू के बेटे ने कहा कि बंदूक हमारे नाम कर दो।
इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसका भाई पप्पू आया और कहने लगे की पुलिस से पकड़वा करके जेल भिजवा देंगे। आवेश में आकर उसने बंदूक से भाई के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी महावीर का चालान करके जेल भेज दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, दरोगा सत्यवीर सिंह, सिपाही ललित कुमार व विवेक थे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: छोटे भाई को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर उतारा मौत के घाट
