जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर मार गिराया गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शनिवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घुसपैठिया जब सीमा पार से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तब मेंढर उप संभाग के बालाकोट सेक्टर में तैनात जवानों ने उसे कई बार आगाह करते हुए रुकने को कहा।

अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि घुसपैठियां नहीं माना और वापस भागने की कोशिश करने लगा, तभी जवानों ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में विस्तृत ब्योरे का इंतजार है। 

ये भी पढ़ें - दिल्ली: बुराड़ी इलाके में हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को मारी गोली 

संबंधित समाचार