अमरोहा : युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के चलते उठाया आत्मघाती कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। दौरारा गांव में मनोज (35) ने पत्नी से विवाद के चलते शनिवार को पेड़ के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि युवक बुधवार को बाइक गंगेश्वरी मार्ग पर खड़ी करके कहीं चला गया था। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने शुक्रवार को गुमशुदगी की सूचना थाने में दी।

शनिवार सुबह परिवार के लोग व अन्य ग्रामीणों के साथ उसे तलाशने निकले तो युवक अपने खेत पर शीशम के पेड़ के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: बॉलीवुड में काम दिलाने का झांसा देकर फिल्म निर्माता निर्देशक ने हड़पे 21 लाख

संबंधित समाचार