बस्ती रोजगार मेला : 101 युवाओं को मिला नौकरी का मौका 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एमसीसी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में 101 युवाओं को नौकरी मिली। प्लेसमेन्ट डे/रोजगार मेले का आयोजन किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य व नोडल पीके श्रीवास्तव ने बताया कि रोजगार मेले में सुजुकी मोटर्स लिमिटेड गुजरात की कम्पनी ने 101 अभ्यर्थियों का चयन किया है। 
 
रोजगार मेले में पुरूषोत्तम मिश्र संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिशिक्षु) द्वारा प्रशिक्षार्थियों को पूरी लगन और निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया गया। रोजगार मेले में फोरमैन/प्लेसमेन्ट प्रभारी अश्विनी कुमार दूबे, सहायक प्लेसमेन्ट प्रभारी अरविन्द कुमार, उमारमण त्रिपाठी, नन्द मोहन सिंह, राजेश कुमार उपाध्याय, दयाशंकर मौर्य, अजय पटेल, अनूप वर्मा, सिद्धेश कुमार, नीतू सिंह, मोहम्मद अजहरूद्दीन, हरि किशोर पांडेय, हरिशंकर, राजेश पांडेय, जय कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -IPL 2023 : Ruturaj Gaikwad-Devon Conway का अर्धशतक, CSK ने DC को दिया 224 रनों का टारगेट

संबंधित समाचार