संभल: नौवीं में फेल होने पर किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। गुन्नौर क्षेत्र में मौसी के घर आई नौवीं में फेल किशोरी ने तनाव के चलते फंदे से लटककर जान दी। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हाथरस निवासी चंचल नौवीं कक्षा में फेल हो गई थी। इसके बाद नानी उसे गुन्नौर स्थित कांशीराम आवास में रहने वाली उसकी मौसी प्रिया के घर छोड़ गई थी। किशोरी पहले से ही तनाव में थी। शनिवार की सुबह प्रिया घरों में साफ-सफाई का काम करने के लिए घर से निकल गई। घर पर चंचल अकेली थी। इस दौरान उसने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद पड़ोसी महिला मोबाइल का चार्जर लेने प्रिया के घर आई। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब उसने प्रिया को सूचना दी। इस पर प्रिया भी घर पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाल अतर सिंह मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किशोरी की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढे़ं- संभल: शॉर्ट सर्किट से चूड़ी की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

 

संबंधित समाचार