बरेली: हरिहर मंदिर प्रांगण में की गई शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, वन मंत्री और सांसद संतोष गंगवार रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

शनि देव की मूर्ति की निकाली गई शोभायात्रा, भंडारे का आयोजन भी हुआ आयोजन

सीबीगंज, अमृत विचार। आइटीआर कॉलोनी में स्थित हरिहर मंदिर प्रांगण में शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। रविवार को मूर्ति स्थापना से पहले मन्दिर परिसर में विधि विधान पूजा अर्चना कर शनि देव महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरे कस्बे में ढोल नगाड़ों के साथ शनि देव की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। 

b0a3f311-6485-49e9-9db1-8ff2c009c681

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह मंदिर ट्रांसपोर्ट व्यापारी सचिन ढींगरा की स्मृति में उनके ससुर वरिष्ठ समाजसेवी अशोक आहूजा व उनके मित्र रानू सिंह ने बनवाया है।

924988b0-a093-4ca5-8e07-3805b59e442c

इस मौके पर वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद, एडवोकेट अनिल सक्सेना,वीर सिंह राज, बहोरन लाल,मनोज गांधी, विनोद सिंह,वेद राम मौर्य, गुलशन गुप्ता, जितेश गुप्ता, नवीन राघव, मुकेश पांडे, राजन श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: दवा लेने गए युवक को डॉक्टर के बेटे ने लगाया इंजेक्शन, मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज