2000 Note Update News : दो हजार के नोट पर पाबंदी से सराफा बाजार को झटका, सोने व चांदी के दाम में आया उछाल
2000 Note Update News फतेहपुर में दो हजार के नोट पर पाबंदी से सराफा बाजार को झटका।
2000 Note Update News फतेहपुर में दो हजार के नोट पर पाबंदी से सराफा बाजार को झटका। नोट पाबंदी से सोने व चांदी के दाम में भी उछाल आया है।
फतेहपुर, अमृत विचार। आरबीआई के द्वारा 2000 के नोट वापसी के निर्णय के बाद से ही सराफा बाजार में तेजी आई है। सोना 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी की कीमतें 18 सौ रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गईं हैं। ग्राहक भी अब दो हजार रुपये के नोट लेकर ही सोना व चांदी खरीदने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सराफा कारोबारी भी अब बड़ी संख्या में दो हजार के नोट लेने से बचते नजर आ रहे हैं।
सोमवार को भी सोने की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है। सराफा व्यापारी कहते हैं कि आरबीआई के दो हजार रूपये के नोट वापसी के निर्णय के साथ ही दिल्ली से लेकर फतेहपुर तक सोना व चांदी के दाम बढ़ गए हैं। सराफा कारोबारियों को लग रहा है कि आरबीआई के इस निर्णय से आभूषण की खरीद बढ़ेगी।
सराफा कारोबारी दो हजार रुपये के नोट ले रहे हैं। लेकिन कोई अधिक संख्या में नोट लेकर आता है तो उसे स्वीकार करने से बच रहे हैं। आरबीआई के इस निर्णय से सोना व चांदी की कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। विवाह का सीजन होने की वजह से सराफा कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।
