आगरा में घर के बाहर सो रहे अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, चालक फरार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। मंगलवार सुबह थाना सिकंदरा अंतर्गत गैलाना रोड मंदिर की बगीची क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे 55 वर्षीय बहादुर सिंह को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। परिजन घायल को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है ,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

इस मामले में सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भिजवाया था। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को बरामद कर लिया है।  

ये भी पढ़ें -बहराइच : जंगल में घायल मिले युवक की मौत, सड़क दुर्घटना में लगी थी अंदरूनी चोट

संबंधित समाचार