मुरादाबाद: नशे की पुड़िया न देने पर युवक पर किया उस्तरे से हमला, आरोपी युवक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र में नशे की पुड़िया न देने पर एक नशेड़ी ने पेंटर पर उस्तरे से हमला कर दिए। इस हमले में पेंटर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

थाना नागफनी क्षेत्र के दौलत बाग निवासी लकी सैनी पेंटर है। सोमवार रात लगभग नौ बजे पड़ोस में रहने वाला युवक अरुण उसके घर आया। लकी की मां आशा ने पुलिस को बताया कि अरुण ने उसके बेटे से नशे की पुड़िया मांगी। अरुण ने पुड़िया नहीं होने की बात कही। इसके बाद अरुण भड़क गया और उसने लकी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।

 लकी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उस्तरे से हमला कर दिया। जिसमें लकी लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भा गया। जिसके बाद मां ने घायल बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ सिटी देश दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, फर्म कर्मचारी की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव