संभल: गंगा में उतराते मिले किशोरी और किशोर के शव, परिवारों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। जिंजौड़ा डांडा गंगा घाट पर गंगा में डूबे किशोर और किशोरी के शव कई किलोमीटर दूर अलग-अलग स्थानों पर गंगा में उतराते मिले। परिजनों की भागदौड़ के बाद ही शव बरामद हो सके। शव मिलने पर परिवारों में कोहराम मच गया।

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जिंजौड़ा डांडा निवासी बब्लू के बेटों सहदेव और लवकुश के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार को तमाम लोग गंगा घाट आए थे। मुंडन संस्कार के बाद नहाने के दौरान पांच किशोर और किशोरियां गंगा में डूब गई थीं।

गोताखोरों ने मशक्कत करके दो किशोर और एक किशोरी को निकाल लिया था जबकि 15 वर्षीय गौतम और 14 वर्षीया निकिता का पता नहीं चल सका था। बताते हैं कि सोमवार को भी प्रशासन द्वारा ज्यादा रुचि नहीं लेने के कारण दोनों नहीं मिल सके।

मंगलवार की सुबह परिजनों ने खुद ही प्रयास शुरू किए। उन्होंने 12 हजार रुपये खर्च करके नाव की व्यवस्था की। नाव से गंगा में घूमने के दौरान भाई किशनपाल को निकिता का शव घटनास्थल से करीब 21 किलोमीटर दूर नरौरा बैराज के पास गंगा में उतराता मिला। वहीं भाई प्रदीप को घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर गौतम का शव कर्णवास के पास गंगा में उतराता मिला।

यह भी पढ़ें- संभल : तैराकी में परचम लहरा रहीं 72 वर्षीय चंदा देवी, अब तक 100 से अधिक मेडल जीते 

संबंधित समाचार