Kashipur News : हरीश रावत बोले- भाजपा ने लोकतंत्र को कर दिया तार तार, कांग्रेस की पद यात्रा पर कही बड़ी बात

Kashipur News : हरीश रावत बोले- भाजपा ने लोकतंत्र को कर दिया तार तार, कांग्रेस की पद यात्रा पर कही बड़ी बात

काशीपुर, अमृत विचार। कांग्रेस से जुड़िए पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। पदयात्रा किला मोहल्ला से एमपी चौक तक निकाली गई। इस दौरान जनता से जुड़े आम मुद्दों को रखा गया। साथ ही कांग्रेस को आगामी चुनाव में मजबूत करने पर बल दिया गया। कहा कि भाजपा राज में विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। 

सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सभी जन सुविधाओं से आम जन महरूम है। कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को तार तार कर दिया है। नए संसद भवन का उद्घाटन देश की सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति से न कराकर संवैधानिक मूल्यों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जुड़िये पदयात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र देश और कांग्रेस को मजबूत करना है। 

देश में प्रेम और भाईचारे, अंबेडकर के सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए ये यात्रा निकाली जा रही है। राज्य में 58 स्थानों पर ये यात्रा निकाली जाएगी। आज काशीपुर में तीसरी कांग्रेस से जुड़िए पदयात्रा है। कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में संगठन ने बड़ी मजबूती से सभी शहर व जिला कांग्रेस की इकाइयों ने तैयारी की है। उन्होंने दावा किया कि आगामी निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ खड़े होकर एक स्पष्ट संदेश देगी और कांग्रेस को विजय प्राप्त होगी। 

पदयात्रा में नगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, एनसी बाबा, मनोज जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल, संजय चतुर्वेदी, अरूण चौहान, उमेश जोशी एडवोकेट, हरीश सिंह एडवोकेट, त्रिलोक सिंह अधिकारी, रवि ढींगरा, पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर, अर्पित मेहरोत्रा, जयसिंह गौतम, अजीता शर्मा, शफीक अंसारी, नितिन कौशिक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2023: मेरू सुमेरू पर्वत पर तीर्थ यात्री फंसा, तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती