Unnao Suicide: LLB छात्र व भाजपा नेता का शव फंदे से लटका मिला, मां ने बेटे की हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया
Unnao Suicide उन्नाव में एलएलबी छात्र व भाजपा नेता का शव फंदे से लटका मिला।
Unnao Suicide उन्नाव के पुरवा के मोहल्ला चंदीगढ़ी निवासी एलएलबी छात्र व भाजपा नेता का शव फंदे से लटका मिला। मां ने बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
उन्नाव, अमृत विचार। Unnao Suicide पुरवा कस्बा के मोहल्ला चंदीगढ़ी निवासी सुष्मित (22) पुत्र मुनेश्वर का शव शनिवार सुबह घर की छत पर जीने के दरवाजे की कुंडी में चादर के सहारे संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला। कई बार आवाज देने पर सुष्मित के न बोलने पर छत पर गए पिता की बेटे का शव देख चीख निकल गई। परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
शनिवार सुबह पुरवा कस्बा के मोहल्ला चंदीगढ़ी निवासी एलएलबी छात्र व भाजपा से पूर्व सभासद प्रत्याशी सुष्मित लोधी का शव उसके घर की छत पर जीने के दरवाज़े की कुंडी से चादर के सहारे लटका मिला। मृतक की मां सुमन ने बेटे की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए हर पहलू पर बारीकी से जांच की है।
मृतक की मां सुमन ने बताया कि शुक्रवार रात बेटा करीब 9 बजे घर से खाना खाकर अपने दोस्त से मिलने गया था। उसके बाद रात 10 बजे लौटा और छत पर सोने के लिए चला गया था। सुबह काफी देर होने पर भी जब वह नीचे नहीं उतरा तो उसे आवाज़ दी गई। न सुनने पर उसे फोन किया गया लेकिन, फोन नहीं उठा और वह नीचे भी नहीं आया। इसके बाद उसके पति ने ऊपर जाकर देखा तो उसका शव गर्दन में एक फंदे के सहारे चादर से जीने की कुंडी में लटका था।
मां ने बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पिता मुनेश्वर, मां सुमन, बड़ी बहन बिल्लेश्वरी, छोटी बहन आसिनी, भाई कंहइया, दादी कौशिल्या, बाबा बिल्लेश्वर रो रोकर बेहाल थे। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव पीएम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
