Auraiya: आप प्रधानमंत्री न बनो, रजिस्ट्रेशन के लगते हैं रुपये…आवास दिलवाने के नाम पर हो रहा खेल, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में आवास दिलवाने के नाम पर लोगों से वसूले दो से ढ़ाई हजार रुपये जा रहे।

औरैया में आवास दिलवाने के नाम पर लोगों से वसूले दो से ढ़ाई हजार रुपये जा रहे। पीड़ित ने सीडीओ से मिलकर व्यथा बताई। सीडीओ ने जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने के निर्देश दिये।

औरैया, अमृत विचार। मैं विकास भवन से बोल रहा हूं, आपका आवास पास हो गया है, रजिस्ट्रेशन कराए जाने के लिए 2500 रुपये लगेंगे। यह बातें खुद को विकास भवन में तैनात होने की बात कहकर कोई अज्ञात व्यक्ति लोगों से कह रहा है। ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति ने सीडीओ कार्यालय पहुंचकर बताई। 

अयाना निवासी दीपक सिंह ने सीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई और उसने आवास की रजिस्ट्रेशन फीस लिये जाने के 2500 रुपये मांगे। जिस पर उसने रुपये उसके गूगल-पे नंबर पर डाल दिये। आरोप है कि जब उसका कोई काम नहीं हुआ तो उसने  फोन करने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर कॉल की और रुपये वापस मांगे।

जिस पर उसने कहा कि रजिस्ट्रेशन के रुपये तो लगते ही हैं और आप ज्यादा प्रधानमंत्री न बनो, जहां कहना हो कह दो जाकर। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने जांच कराए जाने का आश्वासन पीड़ित को दिया है। सीडीओ ने बताया कि संबंधित व्यक्ति का नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार