VIDEO: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, घंटो चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पति की हुई थी हत्या, भाईयों के जेल जाने से थी नाखुश
कानपुर में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला।
कानपुर के गुजैनी थानाक्षेत्र के अंबेडकर नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब ढाई घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल नीचे उतार लिया।
कानपुर, अमृत विचार। आपको शोले मूवी का वो सीन तो याद ही होगा। जब मौसी से नाराज वीरू पानी की टंकी पर चढ़कर सुसाइड सुसाइड चिल्लाने लगता है। जी हाँ ऐसा ही कुछ वाक्या कानपुर में सामने आया। जहां लापता युवक की हत्या के मामले में दो सालों को जेल भेजने पर मृतक की पत्नी उन्हें छुड़वाने के लिए मंगलवार को अंबेडकर नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। महिला को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोग जुटना शुरू हो गए। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
आनन-फानन एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडे मौके पर पहुचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार पुलिस ने महिला को सकुशल नीचे उतार लिया। वहीं, एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय का कहना है कि पति की हत्या के मामले में पत्नी के दो भाइयों को जेल भेजा गया था। इससे महिला नाखुश थी। बाकी आरोपों के आधार पर जांच जारी है।
कानपुर : गुजैनी थानाक्षेत्र के अंबेडकरनगर में महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई।@Uppolice @kanpurnagarpol pic.twitter.com/hYBL7NGVSf
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 30, 2023
यह था मामला
दादा नगर साइट-5 निवासी शकील कबाड़ का काम करते है। उनके परिवार में पत्नी अफसाना व चार बच्चे है। अफसाना का आरोप है कि गुजैनी गांव के रहने वाले दो युवकों ने पति का करीब दो लाख का लोन कराया था। 27 अप्रैल को दोनों पति को अपने साथ बैंक ले जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से आज तक लौटे नहीं। दोनों युवकों से बात की तो उन लोगों ने उसे व उसके भाई अयूब और सलाम को धमकाकर भगा दिया था।
फतेहपुर में मिला था युवक का शव
इस पर महिला ने 30 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं शकील के पिता इस्माइल ने भी बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसके बाद ही साढ़ थानाक्षेत्र में शकील की बाइक मिली। इसके बाद दो मई को फतेहपुर के बकेवर थानाक्षेत्र में युवक का शव मिला था। पत्नी अफसाना ने शव की पहचान पति शकील के रूप में की थी।
पुलिस बोली- पत्नी के दो भाइयों ने हत्या कर फेंका था शव
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया था कि अफसाना के दो भाइयों ने हत्या कर शव फेंका था। इतना ही नहीं, जहां शव मिला था वहां के लोगों ने भी दोनों को देखा था। सोमवार को पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा में मुकदमा तरमीम कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया। इससे आहत होकर मंगलवार को महिला अपने भाईयों को छुड़ाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई।
