Nepali PM visit:नेपाल के प्रधानमंत्री बुधवार को आएंगे भारत, होगी कई समझौतों पर बातचीत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड बुधवार को भारत की चार दिवसीय सरकारी यात्रा पर यहां आयेंगे। पिछले साल दिसंबर में कार्यभार संभालने के बाद श्री दहल की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। वह प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत दौरे पर आ रहे हैं।

उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी यहां आयेगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक श्री दहल कल दोपहर यहां पहुंचेंगे। गुरुवार को वह राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा बाद में हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। इस मौके पर दोनों नेताओं की तरफ से समझौतों का आदान-प्रदान और प्रेस के लिए वक्‍तव्‍य जारी किये जायेंगे।

दोपहर बाद वह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे और शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसी दिन वह इंदौर के लिए रवाना होंगे जहां से शाम के बाद काठमांडू लौटेंगे। बयान में कहा गया है कि श्री दहल की यह यात्रा हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति को आगे बढ़ाने में भारत और नेपाल के बीच नियमित रूप से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखती है।

सहयोग के सभी क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं। यह यात्रा द्विपक्षीय साझेदारी को और गति देने में दोनों पक्षों द्वारा दिए गए महत्व को रेखांकित करती है। बयान में यह भी कहा गया है कि उनकी भारत यात्रा द्विपक्षीय हितों को बढ़ावा देने, संबंधों को बढ़ाने और सीमा से संबंधित और अन्य मुद्दों को हल करने पर केंद्रित होगी। 

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री पर खरगे का प्रहार: लाल किले से महिला सम्मान पर लेक्चर यौन शोषण के आरोपी को संरक्षण 

संबंधित समाचार