लखनऊ : नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्षों को सरकार देगी प्रशिक्षण, CM योगी भी रहेंगे मौजूद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही है प्रशिक्षण कार्यशाला 

लखनऊ, अमृत विचार। नगर विकास विभाग की ओर से प्रदेश के नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए एक दिवयीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला कल यानी एक जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर ह़ॉल में आयोजित की जाएगी।  इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा जी और  नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर भी उपस्थित रहेंगे। 

तीन सत्रों में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला की शुरुआत नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के सम्बोधन के साथ होगी। प्रथम सत्र में नगरीय स्वशासन के संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। सचिव नगर विकास रंजन कुमार इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। सलाहकार नगर विकास विभाग केशव वर्मा द्वारा भारत के संविधान में नगरीय निकायों से सम्बन्धित प्रमुख विशेषताओं पर जानकारी दी जाएगी। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की अध्यक्षता में द्वितीय सत्र में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को  भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकायों के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। वहीं, तीसरे सत्र में नगरीय नियोजन, वित्तीय प्रबन्धन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के संबंध में जानकारी दी जाएगी।


ये भी पढ़ें -केजीएमयू में पिटती रही नर्सिंग ऑफिसर और देखते रहे सुरक्षाकर्मी, देखें वीडियो 

संबंधित समाचार