आज का इतिहास: अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम और उसके संगठन पर लगाया प्रतिबंध, जानें 01 जून की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम और उसके संगठन पर लगाया प्रतिबंध, जानें 01 जून की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1780 - कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया। 1851 - अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया। 1896- जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिए आवेदन दिया जो बाद मे 02 जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया। 

1908 - माणिकटोल बम कांड के मामले में अरविंदो को गिरफ्तार किया गया। 1909 - एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए। 1947 - लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की। 1953 - ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी। 1966 - अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारा। 1974 - अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया। 1979- पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। 

1983 - अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत। 1988 - बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और शोमैन राज कपूर का निधन। 1994 - उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत। 1996 - यूक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना। 

2000- पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की। 2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद। 2006 - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया। 2012 - मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा दी गई। 2014- तेलंगाना अधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी हुई भंग, जानें 31 मई की प्रमुख घटनाएं