आज का इतिहास: आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी हुई भंग, जानें 31 मई की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी हुई भंग, जानें 31 मई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1670 - इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस 14वें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किए। 1746 - फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया। 1819 - गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी। 1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ। 1874 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया। 1880 -पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।

1916 - जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर हमला किया। 1922 - रॉयल अलस्टा पुलिस की आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई। 1927 - अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये। 1930 - भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली। 1941 - ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया। 

1948 - इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर राजी हुये। 1965 - जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से लगभग 250 लोगों की मौत। 1969 - कनाडा में रेडियो और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद तथा उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया। 1970 - पहली जून को ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन के ऊपर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया। 1980 - केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ। 1992 - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता हुआ। 1993 - ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया। 

1996 - एचडी देवेगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने। 2001 - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का निधन हुआ। 2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार फतह किया। 2007 - ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया। 2008 - अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन भारत की राजधानी नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। 2010 - नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन हुआ। 2020 - प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से वाजिद ख़ान का निधन हुआ। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया, जानें 30 मई की प्रमुख घटनाएं

 

 

ताजा समाचार

संतकबीरनगर में बोले ब्रजेश पाठक- कांग्रेस व सपा ने दिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा
Banda: डोली की जगह अब उठेगी अर्थी! बेटे ने कार से पिता को कुचला फिर दस मीटर तक घसीटा, मौत
बरेली: पांच साल से बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे सुपर सिटी के लोग, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
इलाहाबाद हाईकोर्ट: पेंशन राशि की गणना का आधार दैनिक वेतनभोगी के रूप में दी गई सेवाएं नहीं
लखनऊ: एक दिन में 127.51 लाख की शराब, ड्रग और नकदी बरामद, मिर्जापुर में पकड़ी गई 38 लाख रुपए की ड्रग
मुरादाबाद: कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओ में बांट देगी गरीबों की संपत्ति- CM योगी