आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया, जानें 30 मई की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया, जानें 30 मई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1577- मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म। 1727- फ्रांस, ब्रिटेन तथा नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। 1759- अमेरिका के पेंसिलवेनिया प्रांत में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया। 1774- भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया। 1867- बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई। 

1878- जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत। 1889- अमेरिका में पेंसिलवेनिया प्रांत के जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2200 से अधिक लोगों की मौत। 1900- लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया। 1907- अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू। 1921- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया। 1935- पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत। 1959- बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई। 

1977- भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की। 1996- बेंजामिन नेतान्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने। 1999- कृष्ण प्रसाद भट्टराई ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 2008- धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकार्ड बनाया। 2009- अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का निधन। 2010- भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में गरीब बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का कानून बनाया गया। 2020 - अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं कोच जयंती लाल नानोमा का निधन हुआ। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: आज ही के दिन इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह हुआ शुरु, जानें 29 मई की प्रमुख घटनाएं

 

Post Comment

Comment List

ताजा समाचार

IND vs AUS ODI Series : भारत ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेल‍िया को दिया बल्लेबाजी का न्योता...देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वाराणसी: सुनील शेट्टी ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन, कॉरिडोर के बाहर उमड़े फैंस
राहुल ने साधा मोदी पर निशाना, बोले- आरक्षण विधेयक पारित करवा तो दिया है लेकिन इसे अभी वह लागू नहीं कर रहे है
IND vs AUS : अश्विन ट्रायल पर नहीं, क्या वनडे टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह को खतरा? राहुल द्रविड़ ने कह दी बड़ी बात
झांसी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लुटेरा गिरफ्तार, तीन अन्य फरार
अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म 'भारत माता की जय' का ट्रेलर रिलीज, देखिए VIDEO

Advertisement