आज का इतिहास: आज ही के दिन इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह हुआ शुरु, जानें 29 मई की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: आज ही के दिन इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह हुआ शुरु, जानें 29 मई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1381 - इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु। 1539 - स्पेन के हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की। 1606 - सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का निधन। 1646 - स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1778 - महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन। 1867 - उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई। 1919 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की। 

1966 - अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की। 1975 - यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ। 1981 - बंगलादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई। 1987 - गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना। 1996 - छह वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया। 1990 - पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई। 

1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण, अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों की मौत। 2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया। 2012 - ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने पांचवीं विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीती। 2013 - बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन। 2015 -स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: आज ही के दिन दारा सिंह ने पहलवानी में जीती विश्व चैंपियनशिप, जानें 28 मई की प्रमुख घटनाएं

 

ताजा समाचार

Kanpur में दरोगा की मौत: घर पर अचानक गिर पड़े, फेफड़े के कैंसर से थे पीड़ित, परिजन बोले- कीमोथेरेपी से हुए कमजोर
अगर रूस ने यूक्रेन में 'बेतुका युद्ध' समाप्त नहीं किया तो उस पर शुल्क और प्रतिबंध लगाए जाएंगे : डोनाल्ड ट्रंप
Bareilly: व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब ब्याज और अर्थदंड जमा करने पर शत प्रतिशत छूट, जल्दी करें टैक्स जमा
America: लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग में आठ हजार एकड़ क्षेत्र जलकर हुआ नष्ट, 28 लोगों की मौत 
महाकुंभ पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, जाहिर की खुशी, कहा- यहां का वातावरण बहुत अच्छा है
Kanpur में ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की गंदी बात, किया प्रपोज, विरोध करने पर दी धमकी, FIR दर्ज