Russia: फाल्कन 9 ने 52 स्टारलिंक उपग्रहों को कक्षा में किया तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। रूस की ओर से भेजे गये फाल्कन नौ रॉकेट ने बुधवार तड़के 52 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों को कक्षा में लॉन्च किया। स्पेसएक्स कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी। स्पेसएक्स ने ट्वीट कर कहा, "फाल्कन नौ ने 52 स्टारलिंक उपग्रहों को कक्षा में लॉन्च करके इस पहले चरण के 14वें बूस्टर लॉन्च और लैंडिंग को पूरा किया।"

 स्पेसएक्स कंपनी ने बताया कि रॉकेट ने कैलिफ़ोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फ़ोर्स बेस में स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 4 ईस्ट से स्थानीय समयानुसार बुधवार रात करीब 11:02 बजे रॉकेट ने उड़ान भरी।

 स्टारलिंक ने कहा कि सभी उपग्रह विश्व स्तर पर इंटरनेट कवरेज प्रदान करने के लिए ऑप्टिकल स्पेस लेजर से लैस हैं और पृथ्वी पर सबसे दूरस्थ स्थानों में ग्राहकों की सेवा करते हैं। उल्लेखनीय है कि स्टारलिंक एक अगली पीढ़ी का उपग्रह नेटवर्क है, जिसे दुनिया भर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट एक्सेस प्रदान करने के लिए बनाया गया है, जिसे स्पेसएक्स द्वारा फरवरी 2018 में पहली बार लॉन्च किया गया था।

रूस ने कारतूसों के निर्यात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया
रूस ने आग्नेयास्त्र कारतूस और कार्ट्रिज केस के निर्यात पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी मंत्रिमंडल ने यह जानकारी दी है। रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश के अनुसार, नागरिक एवं सेवा राइफलों के साथ ही देश में राइफल आग्नेयास्त्रों के लिए कारतूस के निर्यात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है, जो इस वर्ष 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

 मंत्रिमंडल ने कहा कि यह प्रतिबंध रूसी सशस्त्र बलों, साथ ही अन्य सैनिकों और सैन्य संरचनाओं की आवश्यकता के लिए कारतूस एवं कारतूस निर्यात पर लागू नहीं किया गया है और इस फैसले का उद्देश्य देश के हितों की रक्षा करना है। मार्च 2022 में हस्ताक्षरित राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार, रूसी संघ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेशी आर्थिक गतिविधियों में रूसी सरकार यह निर्धारित कर सकती है कि निर्यात के लिए कौन से उत्पाद और कच्चे माल प्रतिबंधित रहेंगे। 

ये भी पढ़ें:- तुर्की पुलिस ने 59 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

संबंधित समाचार