रामपुर : आजम खां के पड़ोसी से मारपीट मामले में 12 जून को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के पड़ोसी से मारपीट करने के मामले में गुरुवार को सुनवाई होना था, लेकिन अभियोजन पक्ष ने प्रार्थना पत्र देकर बहस के लिए समय मांगा। जिसको स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 12 जून की तारीख लगाई है।

मारपीट का मामला गंज थाना क्षेत्र में 2019 में दर्ज हुआ था। जिसमें आजम खां के बड़े भाई शरीफ खां, आजम खां, उनका पुत्र अब्दुल्ला आरोपी है। सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूरी हो चुकी है। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रही है।

गुरुवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। लेकिन अभियोजन पक्ष ने बहस के लिए समय मांगा। जहां कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। जिसको कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में 12 जून को सुनवाई होना है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: पेशाब करने के बाद चाट विक्रेता ने नहीं धोए हाथ, जानिए फिर क्या हुआ...

 

संबंधित समाचार