प्रयागराज: रिटायर्ड फौजी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/अमृतविचार। धूमनगंज थाना क्षेत्र के अबूबकरपुर में रिटायर्ड सैनिक की लाठी-डंडों व ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के मधुबन विहार कॉलोनी के रहने वाले धर्मेद्र सिंह (45) सेना से रिटायर हैं। बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उनकी हत्या कर दी गई। 

कुछ देर पहले ही उनका गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह आगे बढ़े तो अबूबकरपुर के पास करीब आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी, डंडे और ईंट-पत्थर से प्रहार कर अधमरा कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने धर्मेद्र सिंह को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल भेजवाया जहां इनकी मौत हो गई। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : राजधानी सेवा के तहत मिलेगीं 9 बसें, बसों का किराया होगा 10% अधिक

संबंधित समाचार