Auraiya Accident : हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, 20 यात्री घायल, राजस्थान से जा रही थी कानपुर, 70 लोग सवार थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में स्लीपर बस पलटने से 20 यात्री घायल।

औरैया में कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए।

औरैया, अमृत विचार। औरैया में शक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस राजस्थान के खाटू श्याम से दर्शन कराकर कानपुर लौट रही थी। मुरादगंज के दीपाली होटल के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के दो चालकों समेत 20 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मलते ही अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक बस में करीब 70 लोग सवार थे।

संबंधित समाचार