अयोध्या : निगम द्वारा कूड़ा प्रबंधन शुल्क लगाए जाने पर भड़के सपा मेयर पद प्रत्याशी, कहा चुनाव बाद सामने आ रहा असली चेहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा पार्कों में शुल्क लगाये जाने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि नगर निगम की ओर से कूड़ा प्रबंधन के नाम पर चार्ज लिए जाने का प्रकरण उछला है।

567867

नगर निगम द्वारा कूड़ा प्रबंधन के लिए 50 रुपये का प्रयोक्ता प्रभार शुल्क लिया जा रहा है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रहे डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम का चुनाव संपन्न होने के बाद अपने असली स्वरूप में आ चुकी है। कहा कि अयोध्या नगर निगम चुनाव में झूठे वादों के सहारे पहले जनता से वोट लिया और अब उसी जनता का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले गुप्तारघाट और सूर्यकुण्ड में सैर करने के लिए 10 रुपए का शुल्क लगाया और अब अयोध्या नगर निगम वासियों से घर का कूड़ा एकत्र करने के लिए 50 रुपए प्रति माह हर घर से शुल्क लिए जाने की कवायद ये दर्शा रही कि भारतीय जनता पार्टी को आम जन से कुछ लेना-देना नहीं है। बोले कि यह निर्णय दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी केवल झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है।

कहा कि आम जनता के साथ इस तरह से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाउस टैक्स के नाम पर नगर निगम वासी पहले से ही परेशान है और अब वर्तमान सरकार ने कूड़ा प्रबंधन के नाम पर एक और आर्थिक बोझ जनता पर डाल दिया है, चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो जनता के हित को देखते हुए समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर निगम को घेरने का काम करेगी।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : रेकी के बाद लग्जरी कार को हाइवे किनारे खड़ी कर, बन्द दुकानों में हाथ साफ करते थे चोर

संबंधित समाचार