बढ़ी मुसीबत: बारिश के बाद कटघर में बढ़ा रामगंगा का जल स्तर
मुरादाबाद,अमृत विचार। शुक्रवार को बारिश हुई तो रामगंगा के जल स्तर में उछाल आ गया। यह सही है कि यह वृद्धि काफी कम है लेकिन बारिश से नदी तट के लोग और किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। सुबह नदी के जल स्तर में कमी दर्ज की गई थी लेकिन शाम तक नदी में पानी …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शुक्रवार को बारिश हुई तो रामगंगा के जल स्तर में उछाल आ गया। यह सही है कि यह वृद्धि काफी कम है लेकिन बारिश से नदी तट के लोग और किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। सुबह नदी के जल स्तर में कमी दर्ज की गई थी लेकिन शाम तक नदी में पानी बढ़ने लगा। सुबह से शाम तक नदी सात सेंटी मीटर बढ़ गई। हालांकि अभी नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर दूर है।
दो दिनों से रामगंगा के उतरने का सिलसिला जारी था। सुबह के दस बजे कटघर में नदी का जल स्तर 190.01 पहुंच गया था लेकिन शाम को नदी सात सेंटीमीटर बढ़ गई। बुधवार की रात नदी का जल स्तर 190.14 था। बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने आपदा नियंत्रण और राहत दल को अलर्ट कर दिया है। सुबह नदी की धारा धीमे बह रही थी, मगर दोपहर के बाद अगवानपुर से लेकर कटघर तक पानी का रंग बदल गया।
शहर के जिगर कालोनी, वारसी नगर, दसवां घाट, जामा मस्जिद क्षेत्र के लोग दोपहर बाद परेशान दिखने लगे। दिनभर की बदली को लेकर सभी की निगाह आसमान की ओर है। मुरादाबाद-ठाकुरद्वार स्टेट हाइर्व से पानी खेतों में कम हो रहा है। काफियाबाद और मूंढापांडे क्षेत्र के लोगों में बारिश के बीच दिनभर नदी में मछली पकड़ने और जगह-जगह पर नहाने का क्रम जारी रखा।
