अलीगढ़ : अनिल कुमार ध्यानी डीआईजी रैंक पर पदोन्नत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। जिले में आरएएफ बटालियन 104 में कमांडेंट के पद पर तैनात रहे अनिल कुमार ध्यानी को डीआईजी रैंक पर पदोन्नत किया गया है। 31 मई को मुख्यालय से उनकी पदोन्नति के लिए आदेश जारी किए गए, जिसके बाद उन्हें कमांडेंट से पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत कर दिया गया।

डीआईजी ध्यानी ने 1994 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बतौर सहायक कमांडेंट अपनी सेवाएं शुरू की थी। इसके बाद वह लगातार सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें उत्क्रष्ट सेवाओं के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय पुलिस मेडल, 7 बार बल के डीजी डिस्क, 14 प्रशस्तिपत्र और 5 प्रशंसा पत्रों से नवाजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें - वाराणसी मंडल के 19 श्रमिक परिवारों के बुरे वक्त की साथी बनी योगी सरकार, 36.5 लाख रुपए की मदद

संबंधित समाचार