Hamirpur Accident : ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बोलेरो कार सवार बाल-बाल बचे, एयरबैग भी खुल गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बोलेरो कार सवार बाल-बाल बचे।

हमीरपुर में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बोलेरो कार सवार बाल-बाल बचे। घटना में ट्राली हाईवे पर पलट गई और एयरबैग खुल जाने से बोलेरो सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

हमीरपुर, अमृत विचार। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे नेशनल हाईवे में नरायनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। इस घटना में ट्राली हाईवे पर पलट गई और एयरबैग खुल जाने से बोलेरो सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे मुख्यालय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो पंचमुखी हनुमान मंदिर की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। इस घटना में ट्राली हाईवे पर पलट गई और ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। ट्राली से टक्कर होने के बाद बोलेरो के एयरबैग खुल जाने से बोलेरो सवार भी बच गए।

संबंधित समाचार