अखिलेश यादव की झलक पाने को आजमगढ़ में भिड़े सपा कार्यकर्ता, पुलिस से भी की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय और अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए आजमगढ़ में भीड़ उमड़ पड़ी और सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इतना ही नहीं वहां सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी भीड़ ने धक्का-मुक्की की और मीडिया से भी बदसलूकी की।

दरसअल अखिलेश यादव के रविवार को आजमगढ़ जिले के बैठौली में डॉ. लक्ष्मण यादव के यहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। जैसे ही अखिलेश यादव पहुंचे हैं, वैसे ही सपा कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े। इससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल हो गया। सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव के इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई है। ये भी जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से भी बदसलूकी की है।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को काबू कर पाए। अखिलेश यादव वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद सठियांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अखिलेश यादव मीडिया से दूरी बनाए रखी।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: स्कूल में गंदगी पर सांसद ने की डीजी से शिकायत, प्रधानाध्यापक निलंबित

संबंधित समाचार