लखनऊ : सुशील अबरोल चेयरमैन और बग्गा बने अध्यक्ष, लिया शपथ

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

टेढ़ी पुलिया आदर्श नगर व्यापार मंडल की इकाई गठित

अमृत विचार, लखनऊ । लखनऊ व्यापार मंडल के सचेतक अनिल बरमानी ने टेढ़ी पुलिया आदर्श नगर व्यापार मंडल इकाई का गठन किया और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। यह जानकारी लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि इकाई का चेयरमैन पद सुशील अबरोल को दिया गया है। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा और महामंत्री गगनदीप सिंह बनाए गए हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम बाबू चौरसिया, उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह, करण बरमानी, कोषाध्यक्ष रिकी चौधरी एवं गुरलीन सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। घोषित किए गए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी सचेतक व्यापार मंडल के हाथों को मज़बूत करें और लखनऊ व्यापार मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर टेढ़ी पुलिया एवं आदर्श नगर के व्यापारियों का साथ देने का संकल्प लें। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष मिश्र ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों के साथ किसी भी तरीक़े का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बलिया : विवाहिता ने की खुदकुशी, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार