Kannauj में कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद बोले- लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा महागठबंधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पहुंचें।

कन्नौज में कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पहुंचें। कांग्रेस सरकार बनने पर जिले में कैंसर अस्पताल बनेगा।

कन्नौज, अमृत विचार। आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस सहित महागठबंधन बड़ी जीत दर्ज करेगा। कन्नौज की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया तो केन्द्र में सरकार बनने पर जनपद में सबसे बड़ा कैंसर हास्पिटल बनवाया जाएगा। समधन की जनता ने हमेशा पार्टी का साथ दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाकर यह साबित भी कर दिया। 

यह बात रविवार की देर रात कस्बा समधन स्थित चेयरमैन प्रतिनिधि अखलाक हुसैन सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कही। इससे पहले उन्होने पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के साथ कांग्रेस सिंबल से जीतने वाली आसमा बेगम को बधाई दी। पहलवान बेटियों के साथ उत्पीड़न पर कहा कि सरकार अपने सांसद पर ही कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उसकी गिरफ्तारी न होना सरकार की असफलता को दर्शाता है। हर क्षेत्र में सत्ता के लोग हावी है। आगामी लोकसभा चुनाव में महा गठबंधन होगा।

उप चुनाव व निकाय में जनता ने अपना संदेश दे दिया है। इस दौरान पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, प्रदेश सचिव विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, नगर अध्यक्ष संजीव दुबे मुन्ना, चेयरमैन प्रतिनिधि अखलाक हुसैन सिद्दीकी, संदीप त्रिवेदी, डाॅ. जहीर, डाॅ. फिदा हुसैन मंसूरी, मानू खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार