आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद के परिजनों को 50 लाख की सहायता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मुजफ्फरनगर निवासी सेना के जवान प्रशान्त शर्मा के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने परिवार के …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मुजफ्फरनगर निवासी सेना के जवान प्रशान्त शर्मा के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है। योगी ने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने शहीद प्रशान्त शर्मा के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जायेगी।

संबंधित समाचार